प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में उत्तराखंड की एक महिला की मौत

0
1

ऊधमसिंह नगर। 29 जनवरी की सुबह संगम तट पर नजारा डरावना दिखा। जगह-जगह लोगों के सामान, जूते-चप्पल और कपड़े बिखरे थे। जो लोग अपनों के साथ आए थे, कई अब उनसे बिछड़ गए थे। उन्हें ये तक नहीं पता कि वे अब जिंदा हैं या नहीं। दरअसल, प्रयागराज के संगम तट पर 28 जनवरी की आधी रात बाद भगदड़ मच गई। 14 लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में लाए गए। करीब 50 लोग घायल हैं। घायलों के रेस्क्यू और शवों की तलाश का काम अभी जारी है। परिजन भी अपनों को ढूंढ रहे हैं।

वहीं प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार किच्छा से गुड्डी देवी (57) निवासी वार्ड 3 किशोर अस्पताल के पास सोमवार रात बस में सवार होकर प्रयागराज रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे और बहू के साथ कुंभ स्नान के लिए गई थी। जब भगदड़ मची तो महिला अपने बेटे और बहु से अलग हो गई। महिला भगदड़ में कुचल जाने से मौत हो गई है। जिसका शव आज सुबह बरामद हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने अभी महिला का शव परिजनों को नहीं सौंपा है। घटना की खबर लगते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.