सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर लगाया बैन, बताया आतंकवाद का एंट्री गेट

रियाद। आज रविवार को सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर बैन लगा दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सऊदी सरकार ने तब्लीगी जमात को आतंकवाद के एंट्री गेटों में से एक बताया है। साथ ही सरकार ने इस जमात के लोगों को अगले जुमे की नमाज से पहले मस्जिदें खाली करने का आदेश दिया है।सऊदी अरब सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अब से शुक्रवार की नमाज के दौरान लोगों को तब्लीगी जमात से मिलने की जरूरत नहीं है। साथ उनसे किसी भी तरह का संपर्क रखना जरूरी नहीं है। यह संगठन समाज के लिए खतरनाक है और देश में आतंकवाद के दरवाजे खोलने का दमखम रखता है।सऊदी अरब सरकार की ओर से मस्जिदों से तब्लीगी को लेकर लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। लोगों को यह बताने के लिए कहा गया है कि तब्लीगी जमात क्यों और कैसे समाज के लिए खतरा है। सरकार का मानना है कि तब्लीगी जमात के गलत कामों को लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। लोगों को लगातार इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। इससे समाज में तब्लीगी की अहमियत कम हो जाएगी।गौरतलब है कि तब्लीगी जमात वही है जिसे लेकर पिछले साल भारत में काफी बवाल हुआ था। तब्लीगी से जुड़े लोगों पर यह आरोप लगा कि उन्होंने देश में कोरोना की पहली लहर के दौरान खतरा और बढ़ा दिया। अब सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर बैन लगाकर कड़ा संदेश दिया है। तब्लीगी जमात को सुन्नी मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन बताया जाता है। भारत में यह संगठन 1926 में अस्तित्व में आया। इनका मुख्य काम इस्लाम को लेकर धार्मिक उपदेश देना है। हालांकि इस संगठन के लोगों पर भड़काऊ बयान देने के भी आरोप लगते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here