उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, बरात लौटते समय जीप दुर्घटनाग्रस्त, पांच बरातियों की मौत

चंपावत। उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह हादसा चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात के लौटने के दौरान हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सड़क दुर्घटना जीप चालक के नशे में होने के कारण बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह के समय तड़के खाई से सभी शवों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट से चम्पावत जिले में आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देर रात बाराती वापस लौट रहे थे। तभी जीप अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। इस हादसे में मां बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
लोहाघाट सड़क दुर्घटना में घायलों के नाम
धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी रुद्रपुर
राजेश (14) पुत्र उमेश चंद्र जोशी लाखतोली
चेतन चौबे 5 वर्ष पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली
भास्कर पांडा किलोटा, वाहन चालक
देवदत्त (38) पुत्र रामदत्त निवासी सल्ला भाटकोट शेराघाट
गंभीर रूप से घायल भास्कर पंडा को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है
हादसे में मृतकों के नाम…
भावना चौबे
भावना का बेटा प्रियांशु (6 वर्ष)
प्रकाश चंद्र उनियाल (40) बिलासपुर
केवल चंद्र उनियाल (35) बिलासपुर
सुरेश नौटियाल (32) पंतनगर (उधम सिंह नगर)








