ना आंखें थीं, ना पैर…फिर भी कर डाला कत्ल, उत्तराखंड में दिव्यांगों ने रची दिल दहला देने वाली साजिश

0
4

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की जिले से दिल दहला देने वाली और बेहद खतरनाक घटना सामने आई। इस वारदात के बारे में जिसने सुना वो भी चौंक गया। दरअसल, इस वारदात को दो दिव्यांग युवकों ने अंजाम दिया है। जी हां… एक पैर से तो दूसरा आंखों से दिव्यांग है। दोनों ने न सिर्फ हत्या की, बल्कि शव को गंगनहर में फेंक कर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कातिल दिव्यांग:- दरअसल अनवर अचानक शनिवार को लापता हो गया। परिजनों ने जब तलाश की। जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने रविवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार का कहना था कि बेटे का अपहरण किया गया है। 25 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की।

20 साल के युवक को उतारा मौत के घाट:- जांच में सामने आया कि अनवर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पहले अनवर को अपने पास बुलाया। उसे चाय पिलाने का बहाना बनाया और फिर उसे काबू में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वारदात के बाद शव को बोरी में भरकर मोटरसाइकिल से गंगनहर तक ले जाया गया। साथ ही सबूत मिटाने के लिए नहर में फेंक दिया गया।

जांच में सामने आए चौकाने वाले खुलासे:- पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। दोनों सामान्य परिवारों से हैं। पढ़ाई भी मुश्किल से पांचवीं और नौवीं तक ही कर पाए। न तो आरोपियों का कोई स्थायी रोजगार था और ना ही स्थिर आय। आर्थिक तंगी और लालच ने उन्हें अपराध की ओर धकेला। अनवर से उनकी पहले से पहचान भी थी। यहां तक कि उनमें से एक कभी अनवर के घर किराए पर रह चुका था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने फिरौती के लिए हत्या की साजिश रच डाली।

दोनों आरोपी सलाखों के पीछे:-फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर इतनी कम उम्र और सीमित क्षमताओं वाले युवकों ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.