देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट…

देहरादून। उत्तराखंड में घने बादलों का डेरा है और ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र वर्षा के दौर जारी हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है।








