उत्तराखंड: पहाड़ से लुढ़ककर मकान पर गिरा बोल्डर, 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

0
1

पिथौरागढ़।जिले के देवत गांव में देर रात पहाड़ से लुढ़का विशाल बोल्डर घर में घुस गया, जिससे एक लड़के की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।

मिलीं जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ तहसील के नजदीकी गांव देवतपुरचौड़ा में आधी रात अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर रघुवीर प्रसाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव राम के मकान की दीवारें तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस उम्र 12 साल बोल्डर के नीचे आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं घर में ही सो रहे रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार नाम के दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि पूज्य कुमार अपने परिवार के साथ यहां पर रिश्तेदारी में आया हुआ था। वो वर्तमान में दिल्ली में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरफ की टीमें देर रात्रि को घटना स्थल पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। वही मृतक बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।

इधर घटना से परिवार में कोहरा मच गया है। गांव में पहले भी पहाड़ी से बोल्डर आने से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। पहाड़ी के नीचे बसा यह गांव हमेशा खतरे की जद में रहता है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.