उत्तराखंड में गुलदार का आतंक, घास लेने गई महिला को बनाया निवाला

0
2

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में गुलदार में एक बुजुर्ग महिला को निवाला बना लिया। जिससे गांव सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे सर्वेश्वरी देवी (65) अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा। ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।

रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी। वहीं घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.