महाकुंभ जा रही कार हादसे का शिकार, चार दोस्तों की मौत

0
2

प्रतापगढ़।यूपी के प्रतापगढ़ में बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में झारखंड के चार युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा रात करीब 3 बजे भुपियामऊ के बबुरहा मोड़ के पास हुआ। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसने घर की दीवार तोड़ डाली, जिससे घर के अंदर सो रहे दंपति भी घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी श्रद्धालु अयोध्या स्थित राम मंदिर का दर्शन करने आए थे और लौटकर महाकुंभ जा रहे थे। सभी लोग झारखंड और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक को झपकी और कार की स्पीड तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की जानकारी मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.