भाजपा ने जारी की समन्वयकों की लिस्ट, इन नेताओं के कंधों पर होगी चुनाव की जिम्मेदारी

0
1

देहरादून। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ने प्रदेश मे सभी नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों मे चुनाव संचालन के लिए समन्वयक नियुक्त किये है।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई है। हल्द्वानी नगर निगम में प्रचार की जिम्मेदारी केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को दी है। जबकि हरिद्वार नगर निगम सीट में प्रत्याशी का प्रचार पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सीट से सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत करेंगे।

Enews24x7 Team

Comments are closed.