उत्तराखंड: सांप के काटने से भतीजे और बुआ की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चंपावत। टनकपुर के ग्राम सभा नायकगोठ में सांप के काटने से बुआ और भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों सोए हुए थे, तभी सांप ने उन्हें काट लिया।
मिलीं जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल को कमरे में सांप ने काट लिया। जब उन को सांप ने डसा, दोनों गहरी नींद में थे। सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया।
कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सर्पदंश की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। मृतक किशोर दयानंद इंटर कॉलेज टनकपुर का 11वीं का छात्र था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।









It?¦s really a nice and helpful piece of info. I?¦m glad that you just shared this helpful information with us. Please stay us up to date like this. Thanks for sharing.
Well I definitely liked studying it. This subject procured by you is very effective for good planning.
Superb site you have here but I was wondering if you knew of any forums that cover the same topics talked about in this article? I’d really like to be a part of group where I can get opinions from other experienced people that share the same interest. If you have any suggestions, please let me know. Many thanks!
Hey there! I know this is kinda off topic but I was wondering which blog platform are you using for this site? I’m getting fed up of WordPress because I’ve had issues with hackers and I’m looking at alternatives for another platform. I would be fantastic if you could point me in the direction of a good platform.