उत्तराखंड: BJP नेता समेत तीन लोगों ने किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, निर्वस्त्र हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

0
4

उत्तराखंड।चंपावत के सल्ली क्षेत्र में हथियारों के बल पर 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तल्लादेश के भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत समेत तीन लोगों पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर जाकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। घटना के सामने आने के बाद लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। मामले की जांच एसआई प्रियंका मौर्या को सौंपी गई है।

बता दें कि बुधवार को चंपावत कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर में पिता ने बताया है वह एक बीमार रहतें हैं। उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। उन्होंने बताया कि बीती पांच मई को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर नहीं लौटी। जब उन्होंने फोन कर पूछा तो उसने बताया दोपहर करीब 2:30 बजे विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। तहरीर में पिता ने बताया कि जब देर रात तक उनकी बेटी घर नहीं लौटी तो उसे फिर से फोन किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 बजे उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की लेकिन इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: धारदार हथियार के बल पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता पर आरोप

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की खोजबीन के बाद तड़के करीब 4:00 बजे उनकी बेटी सल्ली क्षेत्र की डेयरी के पास एक कमरे में नग्न अवस्था में बंधी हुई मिली। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली क्षेत्र के तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने हथियार चाकू और बसुला उनकी बेटी के गले पर रख कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी बेटी को रस्सी से बांध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगा कर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों तल्लादेश के भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत और नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(जी)/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक (फील्ड यूनिट) टीम को भेज कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और वर्तमान में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष उसकी काउंसलिंग कराई गई है। जांच चल रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.