उत्तराखंड: होटल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
1

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में 27 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक होटल के जीएम ने युवती से नशे की हालत मे दरिंदगी की और फरार हो गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली हापुड़ निवासी युवती के संग रामनगर व हल्द्वानी के होटल और रिजार्ट में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। रामनगर के एक रिजार्ट में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात रामनगर के सांवल्दे निवासी युवक से हुई थी। तब युवक रिजार्ट का मैनेजर था। उसके रिजार्ट में उन्हें कई बार इवेंट का काम दिया, अब युवक हल्द्वानी में एक बड़े होटल का जीएम है।

आरोप है कि मंगलवार की रात युवक ने उन्हें होटल में इवेंट के लिए बुलाया था, वह अपनी सहेली के संग हल्द्वानी आई, रात को काम करने के बाद युवक ने उसे नैनीताल रोड स्थित एक दूसरे होटल में रूकवा दिया। रात को युवक जबरन उसके कमरे में घुस गया, उसके बाद वहां बैठकर शराब पी और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया।

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि रात में ही भोटिया पड़ाव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.