उत्तराखंड: प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम के नाम पर ठगी, सामने आई चैट, देखें यहां

देहरादून।उत्तराखंड की नौकरशाही में वरिष्ठ आईएएस अफसर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जिसकी चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। साइबर ठग ने आईएएस बनकर 50 हजार रुपए की मांग की है। इसकी शिकायत आज उन्होंने एसएसपी से की है।
शिकायत में बताया गया है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति की ओर से उनके किसी वाह्टसएप नंबर की प्रोफाइल पर उनकी फोटो लगाकर कई व्यक्तियों और अधिकारियों से अनावश्यक रूप से पैसों की मांग की जा रही है। पूर्व में भी उनके नाम से इसी प्रकार से विभागीय अधिकारियों से अनावश्यक मांग की गई थी।









