उत्तराखंड: रेस्टोरेंट में पानी की जगह दी एसिड की बोतल, संचालक को दो साल की सजा

हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में 12 साल पहले एक रेस्टोरेंट में हुई लापरवाही के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट आदर्श त्रिपाठी की अदालत ने मचान रेस्टोरेंट के संचालक अखिलेश सेमवाल को दोषी करार दिया है।
जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2013 की रात पीड़िता धीरज साहनी अपने परिवार के सदस्यों के साथ दुर्गा सिटी सेंटर स्थित मचान रेस्टोरेंट में खाना खाना खाने गई थी। खाने के साथ सर्व की गई पानी की बोतल का पानी पीने के साथ ही धीरज साहनी की तबीयत बिगड़ गई। जब इसकी जांच की गई तो पाया गया की। जो पानी की बोतल पीड़िता को दी गई थी उसमें एसिटिक एसिड मिला था जिससे पीड़िता धीरज साहनी का स्वास्थ्य बिगड़ गया था।
इस मामले में मुकदमे की विवेचना त उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने की थी। जबकि इस मामले की पैरवी न्यायालय में सहायक अभियोजन अधिकारी शेफाली शर्मा ने की। इस मामले में न्यायालय में 14 गवाहों का परीक्षण करवाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाए गए फैसले में रेस्टोरेंट संचालक को 2 साल की सजा सुनाई गई। साथ ही पीड़िता को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया।








