उत्तराखंड में एक और बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

0
2

देहरादून/विकासनगर। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई से शवों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला और घायल को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की जान गई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: अलकनंदा में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 19 लोग थे सवार, दो की मौत, कई लापता

गौर हो कि आज बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के समीप एक मिनी बस अलकनंदा नदी में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल 19 लोग सवार थे। वहीं अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें 3 की मौत हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.