उत्तराखंड: बाइक सवार दबंगों ने सरेआम युवक को मारी गोली…

0
1

उधमसिंह नगर/रुद्रपुर।क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के जांघ में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिवनगर निवासी 20 साल के अंकित सागर घर से 100 मीटर दूर जा रहा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। पहले उन्होंने अंकित से हाथ मिलाया फिर एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक पहली गोली से वह बच गया, लेकिन दूसरी गोली उसकी बाईं जांघ में लगी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों ने युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।

एसपी सिटी ने बताया कि पीड़ित की जांघ में गोली लगी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके बेटे पर तलवार से हमला किया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.