उत्तराखंड में कोरोना वायरस के तीन नए संक्रमित मिले, 70 हुई संख्या…

0
2

देहरादून।उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। तीनों मरीज देहरादून के रहने वाले हैं। इन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है। अभी तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों में से 58 उत्तराखंड, जबकि 12 मरीज राज्य के बाहर से हैं। इस संक्रमण से अब तक 53 मरीज रिकवर हो गए हैं।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉक्टर चंदन सिंह ने बताया कि कोविड को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक सामने आए मामलों में से किसी भी मरीज में कोई भी गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।

उन्होंने बताया कि अब तक 701 लोगों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल पांच एक्टिव केस हैं, इनमें से तीन रोगी होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक मरीज कैलाश अस्पताल और एक राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। मानसून के बीच डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है देहरादून में हो रही बारिश के बीच बुधवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, एक मरीज एम्स ऋषिकेश, जबकि एक मरीज हिमालयन इंस्टीट्यूट जोलीग्रांट में भर्ती है। अभी तक डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 8173 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं। देहरादून जिले में अब तक 138 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 72 ड़ेंगू रोगी देहरादून, 66 मामले बाहर से हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.