उत्तराखंड: नाबालिग बेटी के यौन शोषण में बढ़ेंगी ‘भाजपा नेत्री’ की मुश्किलें, अब SIT करेगी जांच

0
1

हरिद्वार।उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बीते दिनों नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा की नेता रही मुख्य आरोपित के अलावा दो अन्य आरोपित फिलहाल रोशनाबाद जेल में बंद हैं। वहीं अब इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी टीम का गठन भी कर दिया गया है।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर एसपी सिटी पंकज गैरोला की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया है। टीम में सीओ लक्सर नताशा सिंह सहित कई अन्य अनुभवी अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। टीम को निर्देशित किया गया है कि जांच निष्पक्ष और गहराई से की जाए। एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट व अन्य कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता की मां बीजेपी की पूर्व नेता है, जो अपने पति से अलग अपने प्रेमी के साथ रहती थी। महिला के साथ उसकी बेटी भी रहती थी। आरोप है कि इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी और एक अन्य दोस्त से अपनी ही नाबालिग बेटी का कई बार होटलों में सामूहिक दुष्कर्म कराया।

इसी बीच नाबालिग पीड़िता कुछ समय के लिए अपने पिता के पास रहने आ गई थी, लेकिन वो काफी गुमसुम सी रहती थी। बेटी के इस तरह से गुमसुम रहना का पिता ने कारण पूछा तो पीड़िता ने अपना दर्द बयां किया। बेटी की आपबीती सुनकर पिता के पैर तले की जमीन खीसक गई थी। इसके बाद नाबालिग बेटी के पिता ने ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

Enews24x7 Team

Comments are closed.