धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, यहां पढ़ें

0
2

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। रेशम कोकून के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। ए श्रेणी के कोकून का मूल्य 400 रुपये से बढ़ाकर 440 रुपये किया गया है। आपदा से निपटने के लिए कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया गया।

रेशम विभाग में कोकून की एमएसपी की गई तय

  • ए ग्रेड के कोकून की कीमत 400 से बढ़ाकर 440 रुपए प्रति किलो की गई।
  • बी ग्रेड के कोकून की कीमत 370 से 395 रुपए प्रति किलो की गई।
  • सी ग्रेट के कोकून की कीमत 280 से 290 रुपए प्रति किलो की गई।
  • डी ग्रेट के कोकून की कीमत 230 से बढ़कर 240 रुपए प्रति किलो की गई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में एक ही प्रस्ताव पर मुहर लगी है। जिसमें कृषि विभाग के तहत सिल्क के कोकून की नई एमएसपी तय की गई है। हालांकि, हर साल कोकून की एमएसपी तय की जाती है, जिसके क्रम में इस साल भी कोकून की नई दरें तय की गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल कोकून की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.