IMA POP 2025: भारतीय सेना को मिले 419 युवा सैन्य अफसर, ये रहे अव्वल

देहरादून।भारतीय सेवा को आज 419 जांबाज अफसर मिल गए हैं। IMA पासिंग आउट परेड के बाद इन अफसर को भारतीय सेवा में हिस्सा बनने का मौका मिला। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए।
भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड हर बार की तरह ऐतिहासिक हुई. पिछले लंबे समय से इस परेड के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। इस बार की पासिंग आउट परेड भारत श्रीलंका के संबंधों को मजबूत करने के रूप में देखी जा रही है। दरअसल श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाइकेजीएम लासंथा रोड्रिगो रिव्यूइंग ऑफिसर के रूप में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए।
लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर शिरकत कर परेड की सलामी ली। श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।
ये कैडेट्स रहे अव्वल
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर – कपिल
टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी








