वरिष्ठ IAS आनंद बर्द्धन हो सकते हैं उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव…

0
3

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार इस महीने की 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इस बार वह यही जिम्मेदारी दोबारा निभाए जाने की इच्छुक नहीं मानी जा रही हैं। मंगलवार को रतूड़ी ने राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट भी की। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के उत्तराधिकारी के तौर पर सबसे प्रबल दावेदार आनंद बर्द्धन को माना जा रहा है।

आनंद बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में आनंद बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के आधार पर उनके मुख्य सचिव बनने की पूरी संभावना है। वैसे आनंद बर्द्धन का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्धता हो गई है। लेकिन बर्द्धन उत्तराखंड में रहकर ही अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। हालांकि उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध होने पर उनके केंद्र जाने के कयास भी लगाए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आनंद बर्द्धन ने साफ किया था कि उनका केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का कोई इरादा नहीं है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.