उत्तराखंड में नहीं थम रहा कोरोना वायरस, चार नए मामले मिले

0
2

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राज्य में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें से दो मरीज देहरादून और दो मरीज उत्तरकाशी जिले से हैं। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के छह मरीज एक्टिव हैं। इनमें से चार मरीजों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि, दो मरीज कैलाश अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। अब तक सामने आ चुके 74 मरीजों में छह मरीज ही एक्टिव रह गए हैं। अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले

जिले में डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीजों की संख्या बढ़कर 141 पहुंच गई है। उधर, 74 घरों में डेंगू वायरस का लार्वा भी मिला, जिसे नष्ट कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू के नियंत्रण के लिए जिले की सभी चिकित्सा इकाइयां जुटी हुई हैं। सभी इलाकों में लार्वा साइडर के छिड़काव और फाॅगिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.