देहरादून: नगर निगम ने कूड़ा उठाने का शुल्क किया तय, जानें यहां किसे कितना देना पड़ेगा पैसा

0
159

देहरादून। राजधानी दून के 100 में से 47 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी अब नगर निगम ने महिला समूहों को सौंप दी है। इसके तहत 38 वार्डों में महिला समूहों ने बाकायदा अपना काम भी शुरू कर दिया है। इसमें 17 कैटेगरी तय की गई हैं। नगर निगम के शेष नौ वार्डों के लिए निगम की ओर से अब दोबारा इन वार्डों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। हालांकि, बाकी वार्डों में इस यूजर चार्ज का जिम्मा बाकी दो कंपनियों के जिम्मे ही है।

महिला समूह नगर निगम की ओर से निर्धारित दर के अनुसार शुल्क वसूली के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखेंगे। संकरी गली मोहल्ला आदि में अधिक सघनता से साफ सफाई कराई जा सकेगी, साथ ही सभी महिला समूह को नगर निगम की ओर से पहचान पत्र प्रदान किए जाएंगे।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह को नगर निगम के 47 वार्डों से कूड़ा उठान का शुल्क वसूलने की जिम्मेदारी सौंप दी है, सभी महिला समूहों को वार्डों का आवंटन कर दिया गया है। वहीं समूह की महिलाओं को शुल्क वसूलने पर कमीशन दिया जाएगा, साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं नगर निगम की निर्धारित दर के अनुसार यूजर चार्ज एकत्रीकरण के साथ-साथ संबंधित वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी अपनी नजर रखेंगी।

कूड़ा उठाने का चार्ज…

1. बीपीएल वर्ग- 30 रुपए

2. सामान्य मध्यम आय वर्ग- 70 रुपए

3. सोसाइटी 40 फ्लैट तक- 2000 रुपए

4. सोसाइटी 41 से 100 फ्लैट तक- 5000 रुपए

5. 100 फ्लैट से अधिक- 10,000 रुपए

6. मांस मछली विक्रेता- 400 से 600 रुपए

7. होटल गेस्ट हाउस- 1,000 से 10,000 रुपए

8. धर्मशाला- 200 रुपए

9. बारातघर- 1,500 रुपए

10. छात्रावास वाले स्कूल और कॉलेज- 2000 रुपए

11. बगैर छात्रावास वाले स्कूल और कॉलेज- 500 रुपए

12. अस्पताल और नर्सिंग होम- 800 से 5,000 रुपए

13. दुकान- 100 से 10,000 रुपए

14. फैक्ट्री और वर्कशॉप- 1,000 से 5,000 रुपए

15. सार्वजनिक स्थल पर समारोह- 2,000 रुपए प्रतिदिन

16. भवन का मलबा- 100 से 2,000 रुपए

17. रेस्टोरेंट- 300 से 600 रुपए

Comments are closed.