देहरादून: खेलते हुए सिंचाई नहर में गिरने से दो साल के मासूम की मौत…

0
2

देहरादून।डोईवाला में खेलते-खेलते एक मासूम सिंचाई नहर में गिर गया जिस से उसकी मौत हो गई। मासूम का शव कुछ ही दुरी पर मिला। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिलीं जानकारी के अनुसार माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया दो साल का सक्षम पुत्र प्रवीण निवासी माजरी ग्रांट में खेलते-खेलते सिंचाई नहर में गिर गया और बहकर इंटर कॉलेज के समीप एक खेत तक चला गया। करीब 300 मी बह कर वह एक खेत में चला गया।

जिसके बाद खेतों में सिंचाई कर रहे किसान की नजर बच्चे पर पड़ी। हड़कंप मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लालतप्पड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.