बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, कार के ऊपर पत्थर गिरने से महिला की मौत, पति और बेटी घायल

0
3

गोपेश्वर/चमोलीउत्तराखंड के बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि घायल पिता और बेटी को पीपलकोटी अस्पताल लाया जा गया है।

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों खूब बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं जगह-जगह से नुकसान की खबरे भी सामने आ रही हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली मे तेज बारिश के बाद बारसाती नाला उफान पर आ गया, जिसके बाद भारी मात्रा मे मलबा दुकानों के अंदर घुस गया। लगभग आधा दर्ज दुकानों के भीतर मलबा आ गया, जिससे दुकानदारो को काफी नुकसान हुआ। वहीं पैदल मार्ग पर भी पत्थर व मलबा आने से आवागमन मे भी दिक्कतें हो रही हैं. श्रद्धालु बमुश्किल ही आवागमन कर रहे हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.