Chamoli Cloudburst: दो लोगों के शव बरामद, सात की तलाश जारी…

देहरादून।चमोली के नंदानगर इलाके में बुधवार देर रात बिनसर पहाड़ी की चोटी पर बादल फटने भारी तबाही हुई। जिसमें 10 लोगों के लापता होने की खबर थी। अब तक दो लोगों के शव बरामद हो गए है। चमोली नंदानगर आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। बीती रात 16 घंटे बाद मलबे से दो लोगों को जिंदा निकला गया। जिसके बाद मलबे में जिंदगी की उम्मीद बढ़ गई है।
इस तबाही में कुंतरी गांव के एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चों समेत आठ लोग लापता हो गए। तो वहीं धुर्मा गांव से भी दो बुजुर्ग लापता हैं।
चमोली नंदानगर आपदा प्रभावित इलाकों में पुलिस व प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू एवं राहत कार्य युद्ध स्तर पर निरंतर जारी है। चमोली नंदानगर आपदा को लेकर पुलिस लगातार अपडेट दे रही है। सीएम धामी भी चमोली नंदानगर आपदा के हालातों पर नजर बनाये हुए हैं। इसके साथ ही नंदप्रयाग–नंदानगर मार्ग अवरुद्ध है। जिसे खोलने के प्रयास जारी है।








