उत्तरकाशी में आई आपदा से कितना हुआ नुकसान? आकलन करने पहुंची केंद्र सरकार की टीम

0
2

उत्तरकाशी/चमोली। केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए गठित उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम (IMCT) का गठन किया गया है। सोमवार को केंद्रीय टीमों ने उत्तरकाशी रे धराली-हर्षिल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने बुनियादी ढांचे की क्षति, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, बिजली एवं जल आपूर्ति लाइनों को हुए नुकसान के आकलन के साथ साथ कृषि, फसलों, पशुधन और स्थानीय आजीविका के अन्य साधनों को हुए नुकसान का जायज़ा लिया। टीम ने निरीक्षण के दौरान आपदा के समय की गई भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अस्थायी आश्रयों की उपलब्धता जैसे राहत बचाव कार्यों की जानकारी भी ली।

जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए चमोली जिले में हुई अतिवृष्टि और आपदा की विस्तृत रिपोर्ट टीम के सदस्यों के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने थराली, चेपडो और नंदानगर में हुए नुकसान और सरकारी परिसंपत्तियों की क्षति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि आपदा से चमोली जिले में 115 करोड़ से अधिक की क्षति हुई है। उन्होंने विभिन्न विभाग बार परिसंपत्तियों के नुकसान का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। बताया कि सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई की सड़कों का हुआ है। हालांकि थराली में आपदा में जान की अधिक क्षति नहीं हुई है। एक युवती की मृत्यु और एक व्यक्ति लापता है। लेकिन कई परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं, साथ ही 50 से अधिक दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.