उत्तराखंड: बाइक समेत नदी में गिरे होमगार्ड का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
2

उत्तरकाशी।जनपद के मोरी के मोताड पुल के समीप गुरुवार को एक होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को लापता जवान का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड भरत सिंह (57) पुत्र स्वर्गीय सब्बल सिंह, निवासी ग्राम बलाड़ी, नौगांव, जनपद उत्तरकाशी कल शाम को निकला था। लेकिन उसके बाद होमगार्ड का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस को सूचना मिली कि पोस्ट मोरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर मोताड पुल के समीप एक मोटरसाइकिल नदी में गिरी हुई है। एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खोजबीन की तो होमगार्ड का शव बरामद हुआ। उधर, होमगार्ड भरत सिंह के मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.