उत्तराखंड: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

0
17

हरिद्वार।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने युवक का सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को बहादराबाद की ओर से आ रहा ट्रक तेज गति में था. जैसे ही ट्रक हरिलोक तिराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक पैदल चल रहे युवक को उसने अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वो दूर जा चुका था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला गया, इसलिए फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.