उत्तरकाशी: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन…

उत्तरकाशी। राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वाधान में अटल उत्कृष्ट पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटरकालेज चिन्यालीसौड़ जनपद उत्तरकाशी में 8 और 9 दिसंबर को दो दिवसीय पर्यावरण शिक्षा एवं विज्ञान मेला /कार्यशाला का आयोजन विज्ञान का लोकव्यापीकरण के उद्देश्य से किया गया।

विज्ञान मेला का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश बन्तवाल ने विज्ञान सन्दर्भ व्यक्ति सोहन रावत, सुप्रिय बहुखंडी, अग्रिम सुंदरियाल सतीश धौलाखण्डी, सहित समिति के सचिव कमलेश खंतवाल का स्वागत उद्बोधन के साथ किया। ततपश्चात रंगकर्मी सतीश ने पर्यावरण जागरूकता गीत पेड़ हैं सांसे पेड़ है जीवन पेड़ो की रखवाली हो , जंगल जंगल नाच उठे और जगह जगह हरियाली हो कि बच्चों के साथ सामूहिक रूप से प्रस्तुति दी। समिति के सचिव ने राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखण्ड के सहयोग से आयोजित पर्यावरण एवं विज्ञान मेले का उद्देश्य बताया।
विज्ञान मेंले में देहरादून से आए विज्ञान सन्दर्भ व्यक्तियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, खगोल विज्ञान, पर्यावरण एवं गणित की छात्र छात्राओं को बहुत ही सरल तरीके से खेल खेल में विज्ञान के रोचक प्रयोगों के माध्यम से जड़त्व का सिद्धांत, चुम्बक और चुम्बकीय गुण, चुम्बकीय बल रेखाएं, न्युटन के नियम, प्रकाश, प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन के नियम , गुरुत्वाकर्षण, गणित की आधारभूत , पहेलियां सहित विज्ञान आओ करके सीखें के तहत आयोजित कार्यशाला में बच्चों ने बहुत इंजॉय के साथ विज्ञान के सिद्धांतों को सीखा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों अभिभावकों, सदस्यों शिक्षकों के साथ बैठक में विद्यालय की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य रमेश बन्तवाल, सहित शिक्षक अरविंद नोटियाल जितेंद्र सेमवाल, सुरजमणि नोटियाल, हरीश कोहली, विजय प्रकाश भट्ट, मनमोहन सिंह राणा, घिनेन्द्र डंगवाल, प्यारेलाल विश्वकर्मा, मीरा राणा सुमन लाल गौड़ विजय राम बन्दवान्न भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला अध्यक्ष सुमन रावत एवं अनुज ब्रह्मचारी आदि शामिल रहे।








