उत्तराखंड संविदा कर्मचारियों को मिला धामी सरकार का तोहफा…

देहरादून।उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आखिरकार नियमितीकरण को लेकर संशोधित नियमावली लागू कर दी है। इसके तहत अब प्रदेश में 10 सालों से नियत तिथि तक काम करने वाले कर्मियों को नियमित किया जा सकेगा।
संविदा कर्मचारियों को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बता दें जिन कर्मचारियों की सेवा दिसम्बर 2018 तक लगातार 10 साल होगी, वह नियमित होंगे। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी। बता दें लंबे समय से संविदा कर्मचारी स्थायी नौकरी की मांग कर रहे थे।








