उपनल कर्मियों को बड़ी राहत: हड़ताल के 16 दिन का वेतन मंजूर, आदेश जारी …

देहरादून: हड़ताल पर गए उपनल कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है, राज्य सरकार ने पूर्व में हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ लिए गए नो वर्क नो पे के आदेश को वापस ले लिया है, अब हड़ताल के दौरान 16 दिनों तक कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले इन कर्मचारियों के इस समय को अर्जित अवकाश में समायोजित किया जाएगा। इस दौरान अनुपस्थिति को अवकाश में समायोजन के बाद कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने का आदेश जारी हुआ है, यह आदेश पहले लिए गए उन आदेशों के विपरीत है, जिनमें हड़ताल के दिनों को नो वर्क, नो पे के अंतर्गत रखा जा रहा था।

नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं उपनल कर्मी:दरअसल उत्तराखंड में उपनल कर्मचारी काफी समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं. पिछले दिनों कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला ले लिया था, इसके बाद अब कर्मचारियों के सरकार से बातचीत के बाद सरकार ने भी अपने पुराने फैसले को वापस ले लिया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उपनल कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन की व्यवस्था पर चरण बद्ध तरीके से सरकार आगे बढ़ेगी।








