उत्तराखंड: दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल

0
8

हल्द्वानी।शहर के गौलापार क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे का हिस्सा अलग हो गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार गौलापार क्षेत्र के पश्चिमी खेड़ा निवासी चंदन बिष्ट (35) और हरीश बृजवासी (32) निवासी गोविंदग्राम गौलापार एक बाइक पर सवार होकर बाजार से अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही कुंवरपुर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे पवनेश कुलोरा (25 वर्ष) निवासी दौलतपुर की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार तीनों लोग गाड़ी से छिटककर गिर गए। बाइक चालक चंदन बिष्ट का दाहिना पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया। हरीश को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। पवनेश भी घायल हो गया।

तत्काल पहुंची पुलिस ने तीनों को एसटीएच भिजवाया। एसटीएच पहुंचने से पहले हरीश ने दम तोड़ दिया। पवनेश और चंदन बिष्ट को एसटीएच से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंदन बिष्ट की भी मौत हो गई। पवनेश का इलाज चल रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.