राहुल गांधी ने हरक सिंह को लिखा इमोशनल लेटर, जानिए क्या है वजह

देहरादून। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के नेता डॉक्टर हरक सिंह रावत के पिता 93 वर्षीय नारायण सिंह रावत का निधन हो गया है। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा था। बीते बुधवार को उनके पैतृक घाट गंग नाली में अंतिम संस्कार किया गया। हरक सिंह रावत के पिता नारायण सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया हैं। राहुल गांधी ने हरक सिंह रावत को इसे लेकर एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की हैं।
राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि आपके पिता नारायण सिंह रावत के निधन का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं जानता हूं कि परिजनों और विशेष रूप से आपके लिए या पीड़ा के क्षण है जो असहनीय है। इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने के शब्द उनके पास पर्याप्त नहीं है।
हरक सिंह रावत के पूर्व सैनिक थे। हरक सिंह रावत के के व्यक्तित्व के निर्माण में नारायण सिंह के परिश्रम और गुणों का बहुत बड़ा योगदान था।









