केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरा बड़ा पत्थर, तीर्थयात्री की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ गौरीकुण्ड से लगभग एक किलोमीटर ऊपर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छौड़ी गधेरे के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई।
सूचना पर मृत यात्री को तत्काल जिला प्रशासन की यात्रा मैनेजमेंट फोर्स एवं पुलिस द्वारा गौरीकुंड अस्पताल लाया गया है। मृतक की पहचान परमेश्वर भीम राव खावाल (38) पुत्र भीम राव खावाल निवासीऔरंगाबाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
बता दें चार दिनों की रोक के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा फिर से शुरू की गई है। एक हजार से अधिक यात्री धाम भेजे गए हैं। लगातार बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा जवानों की तैनाती जगह-जगह की गई है।







