उत्तराखण्ड: नैनीडाण्डा के ग्रामपंचायत किनाथी की बागडोर विमला के हाथों में..

0
11

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में जनपद-पौड़ी गढ़वाल, विकासखण्ड नैनीडाण्डा के ग्रामपंचायत किनाथी में ग्रामप्रधान पद पर विमला देवी ने जीत हासिल की है। विमला देवी पत्नी आनंद सिंह रावत ने पहली बार चुनाव में प्रधान पद के दावेदारी दी और पहली बार में ही अनुभवी उम्मदवारों को टक्कर देकर जीत हासिल की। अब किनाथी की बागडोर स्वच्छ और बेदाग छवि की विमला के हाथों में है।

पंचायत में कुल मतदाताओं संख्या लगभग 227 जिसमें से 150 मतदान हुआ, जिसमें से 6 मत रद्द हुए।

ग्राम पंचायत किनाथी से प्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया जिसमें अंजू देवी ने 11 वोट, बलबीर सिंह को 30 वोट, धनसिंह को 33 वोट, प्रेमलाल को 34 वोट तथा विमला देवी ने 36 वोट प्राप्त करके प्रधान पद पर सर्विरोध निर्वाचित हुयी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.