श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

0
3

श्रीनगर।उत्तराखंड के श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के अलकनन्दा छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मेडिकल कालेज में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। पीजी एनाटॉमी प्रथम वर्ष की झारखंड के रांची निवासी 27 वर्षीय छात्रा का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। छात्रा ने पटना से एमबीबीएस किया है। वह यहां पीजी एनाटॉमी कर रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.