गजब धांधली: उत्तराखंड में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम पर चल रहा मदरसा

0
2

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मदरसों व अल्पसंख्यक विद्यालयों में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कालरशिप वितरण में धांधली का मामला सामने आया है। प्रकरण में सरस्वती शिशु मंदिर, ऊधम सिंह नगर को अल्पसंख्यक विद्यालय दर्शाते हुए यहां पढ़ने वाले 154 बच्चों के लिए स्कालरशिप का आवेदन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस चौंकाने वाले प्रकरण के संज्ञान में आते ही इसकी गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

यह है मामला…

यूएसनगर में वर्ष 2021-2022 और 2022-2023 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज किए अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदकों की प्रमाणिकता जांचने के लिए जिले 796 बच्चों के दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई थी। इनमें छह मदरसों और अन्य संस्थानों में पढ़ने वाले 456 बच्चों के बारे में जानकारी संदिग्ध पाई गई है। अधिकारियों तब हैरान रह गए जब उन्होंने पाया कि इन स्कूलों में किच्छा के एक सरस्वती शिशु मंदिर का नाम भी शामिल है। दूसरा इसका संचालक का नाम मोहम्मद शारिक-अतीक बताया गया है।

राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के अनुसार यहां 154 अल्पसंख्यक बच्चों का पढ़ना बताया गया है। विशेष सचिव ने यूएसनगर की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी सिंह को जांच के लिए निर्देश दिए हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य में राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल में दी गई आवेदकों की जानकारी संदेहजनक प्रतीत हुई है। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से छात्रवृत्ति लिए जाने का प्रकरण भी सामने आया है। इसकी जांच करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव को निर्देशित किया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.