CBSE का बड़ा ऐलान, अब साल में 2 बार होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा, फाइनल शेड्यूल जारी

0
5

नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किए जाने वाले नियमों को मंजूरी दे दी है। साल 2026 से सीबीएसई की ओर से 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE 10th Board Exam) साल में दो बार आयोजित की जाएगी। सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई ने दो बार परीक्षाएं करवाने के मॉडल को मंजूरी दे दी है।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने ये बड़ी जानकारी देते हुए ये भी कहा कि 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पहले फेज के एग्जाम में शामिल होना अनिवार्य होगा। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा ऑप्शनल होगी। यानी आप चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं या नहीं, ये स्टूडेंट की मर्जी है।

2 CBSE Board Exams: कब-कब होगी परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2026 कक्षा 10 का पहला चरण फरवरी के महीने में होगा। जबकि दूसरा फेज मई में लिया जाएगा। स्टूडेंट्स के बोर्ड परीक्षा का स्ट्रेस कम करने और उन्हें अपने नंबर बेहतर करने का दूसरा मौका देने के लिए ये फैसला लिया गया है। ये बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किए गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है।

सीबीएसई दो बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा

सीबीएसई 10th में दो बार बोर्ड एग्जाम का समय बताने के साथ-साथ संयम भारद्वाज ने इनके रिजल्ट्स की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण वाली परीक्षा के लिए सीबीएसई का रिजल्ट अप्रैल 2026 में आएगा। जबकि दूसरे चरण वाली परीक्षा के लिए परिणाम जून 2026 में जारी होगा।

CBSE दो बोर्ड परीक्षा का नियम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दो बोर्ड परीक्षा में क्लास 10 में स्टूडेंट्स तीन प्रमुख विषयों के मार्क्स बढ़ा सकेंगे। साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषा विषयों में से कोई तीन। इंटरनल असेसमेंट्स साल में एक ही बार होंगे।

Enews24x7 Team

Comments are closed.