Uttarakhand Weather: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
4

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का दौर शुरू हो चुका है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, कई जगह बादलों के बीच उमस बेहाल कर रही है।

मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में आज गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। राज्य के चमोली, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई जिलों में गरज और आकाशीय बिजली चमकने का भी अंदेशा जताया गया है। वहीं तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं तेज हवाए (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 36°C व 27°C के लगभग रहने की संभावना है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.