हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के कपल..11 दिन बाद जंगल में मिली पति की लाश,पत्नी की तलाश जारी!

0
15

Indore Missing Couple: हाल ही में शादी के बंधन में बंधा इंदौर का एक कपल हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलांग गया था। न्यू मैरिज कपल के साथ जो हुआ शायद किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 11 दिनों से राजा और उनकी पत्नी सोनम की तलाश चल रही थी। परिवार की उम्मीद तब टूट गई जब रेस्क्यू टीम को राजा रघुवंशी की बॉडी मिली। शव बुरी तरह से डीकंपोज हो गया था। परिवार ने राजा की शिनाख्त की। फिलहाल पत्नी सोनम को अभी भी तलाशा जा रहा है। अब राजा के पीएम रिपोर्ट में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने इस पूरी मिस्ट्री को एक नया मोड दे दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
इंदौर से शिलांग गए राजा रघुवंशी की बॉडी खाई में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब हत्या की बात सामने आ रही है। पेड़ काटने के हथियार से राजा पर वार किया गया है। पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के मामले का खुलासा होगा। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया गया है। वहीं राजा के परिवार ने सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

क्या हुआ था राजा-सोनम के साथ
इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम 22 मई को अपने हनीमून के लिए शिलांग के लिए रवाना हुए थे। शुरुआत के कुछ दिनों तक दोनों अपने परिवार के संपर्क में थे। फिर अचानक दोनों का फोन ऑफ हो गया। इससे इंदौर में उनकी फैमिली काफी परेशान हो गई। इसके बाद परिवार के कुछ लोग खुद शिलांग पहुंच गए। राजा और सोनम का कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा था। जब वहां किसी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन फौरन इंदौर लौटे और पुलिस से मदद की फरियाद की। इसके बाद पुलिस ने भी अपने लेवल पर कपल की तलाश की, फिर भी कुछ भी क्लू हाथ नहीं लगा।

शिलांग में तलाश शुरू हुई तो कपल की किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालात में मिली। परिवार इसी उम्मीद में था कि दोनों को तलाश लिया जाएगा। हालांकि 11 दिन बाद जब युवक की बॉडी मिली तो परिवार टूट गया। बताया जाता है कि परिजनों ने युवक के हाथ में राजा लिखे टैटू से उनकी शिनाख्त की है। फिलहाल पुलिस पत्नी सोनम को तलाश रही है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.