उत्तराखंड: पवनदीप राजन हेल्थ अपडेट, टीम ने बताया अब कैसी है हालत

0
1

नोएडा/देहरादून।उत्तराखंड निवासी इंडियन आइडल के विजेता पवनदीप राजन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को कार हादसे का शिकार होने के बाद पवनदीप का फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार रात उनकी सफल सर्जरी हुई।

पवनदीप राजन की कैसी है हालत

पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सिंगर का हेल्थ अपडेट जारी किया है। पोस्ट में लिखा है, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें कई फ्रैक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं।”

पवनदीप अब खतरे से हैं बाहर

टीम ने बताया कि सोमवार का दिन राजन के परिवार के लिए भारी था, उन्होंने आगे बताया, “कल का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मुश्किल और कष्टदायक रहा। पूरे दिन वह दर्द और बेहोशी से जूझते रहे। हालांकि, बहुत सारी जांच हुई और डायग्नोज के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, फिलहाल वह आईसीयू में हैं। 3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा।”

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल

बताते चलें कि हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके ड्राइवर राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा को भी काफी चोटें आई हैं। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.