देहरादून: माँ की ममता हुई शर्मसार, नाली में मिली नवजात बच्ची, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

0
1

देहरादून। विकासनगर के कालसी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक नाले में नवजात मिली। जिसकी सूचना राहगीरों ने फौरन पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस ने तुरंत नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

मिलीं जानकारी के अनुसार कालसी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में ग्रामीणों ने खेत के किनारे एक नाली में एक नवजात बच्ची पड़ी हुई देखी। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और पुलिस ने नवजात बच्ची को नाली से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी पंहुचाया। जहां चिकित्सकों ने नवजात को सीपीआर व अन्य उपचार के माध्यम से बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नही मिलने से चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्साधिकारी प्रदीप उनियाल ने बताया कि आज सुबह सवा ग्यारह बजे पुलिस द्वारा एक प्रीटर्म (अपरिपक्व) नवजात बच्ची को लाया गया था जो प्लेसेंटा के साथ था। (प्लेंसेंटा इंटेक्ट) हमने सीपीआर और अन्य जरूरी इलाज करने की कोशिश की लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। बच्ची मृत थी। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर इसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.