दिल्ली में डील पक्की, चार पर AAP, तीन सीट पर लड़ेगी कांंग्रेस, इन राज्यों में भी हुआ गठबंधन…

10
123

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का ऐलान हो चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम प्रयासों के बाद शनिवार को इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं।

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ कांग्रेस और आप के बीच गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा में सीट बंटवारे की घोषणा हुई। हालांकि पंजाब और चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के खाते में आई है। हरियाणा में नौ सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर आप लड़ेगी।

ऐसे हुआ सीटों का बंटवारा…

दिल्ली (सात सीट): कांग्रेस- 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
गुजरात (26 सीट): कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला…

आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। दिल्ली की सभी सात सीटों पर फिलहाल बीजेपी काबिज है।

पंजाब में आमने-सामने होंगे कांग्रेस और आप…

जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पांच राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं दोनों दलों के बीच पंजाब में साथ चुनाव लड़ने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। यानि यहां दोनों दल सभी सीटों पर आमने-सामने होंगे। जब मुकुल वासनिक से पंजाब को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पंजाब के हालात अलग हैं।

हरियाणा में AAP को मिली एक सीट…

हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं और सभी पर बीजेपी काबिज है। अब आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने यहां पर कुरुक्षेत्र की सीट दी है जबकि बांकी 9 सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ेगी। कुरुक्षेत्र की सीट से फिलहाल बीजेपी के नायब सिंह सांसद हैं। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, “हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।”

चंडीगढ़ में कांग्रेस लडेगी चुनाव…

चंडीगढ़ पर पहले आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर रही थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी यानी चंडीगढ़ सीट आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को देने का फैसला लिया है। मुकुल वासनिक ने कहा, ‘चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।’

गुजरात में AAP को मिली दो सीटें…

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं और फिलहाल सभी सीटों पर बीजेपी काबिज है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने राज्य की दो सीटों -भरूच और भावनगर सीट से अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया था। अब गठबंधन के तहत भी AAP को यही दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, ‘गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं। कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी। 2 सीटों भरूच लोकसभा सीट और भावनगर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

Enews24x7 Team

10 comments

  1. Reginald Stutsman 1 July, 2025 at 05:21

    I’ve been absent for a while, but now I remember why I used to love this web site. Thank you, I’ll try and check back more frequently. How frequently you update your website?

  2. link toto 18 August, 2025 at 01:37

    Hello there! Quick question that’s completely off topic. Do you know how to make your site mobile friendly? My blog looks weird when browsing from my iphone4. I’m trying to find a template or plugin that might be able to correct this problem. If you have any recommendations, please share. With thanks!

  3. olxtoto 18 August, 2025 at 08:43

    I’ve been surfing online more than 3 hours today, yet I never found any interesting article like yours. It is pretty worth enough for me. In my opinion, if all website owners and bloggers made good content as you did, the net will be a lot more useful than ever before.

  4. toto slot 21 August, 2025 at 20:50

    Some genuinely good information, Gladiolus I found this. “Ours is a world where people don’t know what they want and are willing to go through hell to get it.” by Donald Robert Perry Marquis.

  5. click here for more info 11 September, 2025 at 19:21

    obviously like your web site however you need to take a look at the spelling on quite a few of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very troublesome to inform the truth however I will surely come again again.

Leave a reply