उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
3

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तूफान चलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज विशेष रूप से पांच पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए भारी बर्फबारी का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.मौसम विभाग के अनुसार, 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की प्रबल संभावना है। जबकि 2300 मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ गिरने के आसार हैं। प्रशासन ने इन संवेदनशील इलाकों में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने और अत्यधिक ठंड से बचने की सलाह दी है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.