उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना

0
2

देहरादून। उत्तराखंड में फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। दरअसल, फरवरी माह शुरू होते ही उत्तराखंड में दिन के समय चटक धूप देखने को मिली है। इसी बीच आज यानी शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के इन 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसी के साथ ही ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बिगड़ने वाले मौसम का मैदान में कोई खास असर नहीं देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, बीते शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.