उत्तराखंड: अफसर-कर्मचारी के लिए बनेगी सोशल मीडिया आचार संहिता, पेश होगा ड्राफ्ट

0
1

देहरादून। सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया आचार संहिता बनने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में सरकारी कामकाज में अब स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगाम लगने वाली है, सरकार ने सोशल मीडिया आचार संहिता का ड्राफ्ट दो हफ्ते में पेश करने को लेकर निर्देश जारी किये हैं। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने सोशल मीडिया पॉलिसी ड्राफ्ट तलब करने की पुष्टि की है। सरकारी कामकाज में सूचना प्रौद्योगिकी और स्मार्टफोन के इस्तेमाल के बाद से अधिकारियों और कर्मचारियों की सोशल मीडिया पर सक्रियता पिछले कुछ वर्षों से बढ़ गई है।

उनकी यह सक्रियता सरकारी कामकाज व योजनाओं के प्रमोशन और नितांत सामाजिक गतिविधियों तक तो सरकार को स्वीकार्य है। बता दें कि शिक्षा विभाग में कुछ शिक्षकों को विवादित पोस्ट के लिए कारण बताओ नोटिस तक जारी हो चुके हैं। इतना ही नहीं अल्मोड़ा स्याल्दे विकास खंड में एक राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक को विवादित पोस्ट के कारण निलंबित तक कर दिया गया था। अन्य महकमों में भी इस तरह के उदाहरण सामने आ चुके हैं। इसलिए अब, सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया आचार संहिता बनने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.