धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर…

0
5

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट बैठक में तमाम महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है, जिसके तहत पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के तहत प्रदेश के बी ग्रेड के पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड किए जाने को लेकर करोड़ों रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश की पहली जियोथर्मल पॉलिसी को मंजूरी मिल गई है।

कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण प्रस्ताव…

  • पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मंजूरी
  • सतर्कता विभाग के ढांचे में 20 पद बढ़ाए, 132 से 156 हुई संख्या
  • जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ी
  • नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगे
  • पुत्र 18 साल का होने पर अब बंद नहीं होगी वृद्धावस्था पेंशन। कैबिनेट ने प्रस्ताव मं संशोधन को मंजूरी दी।
Enews24x7 Team

Comments are closed.