उत्तराखंड निकाय चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

0
2

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मंथन के बाद पहली सूची जारी कर दी है। तीसरे दिन भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर देर रात तक मंथन हुआ। सूची जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल एवं हल्द्वानी से ललित जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची…

नगर पालिका बागेश्वर में कवि जोशी, खटीमा उमेश राठौर, बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, सितारगंज राजेश कुमार,जसपुर आबिद हुसैन नूरी, बागेश्वर कविता जोशी, दुगडडा पूजा देवी, टिहरी कुलदीप पंवार, कीर्ति नगर रामलाल नौटियाल, ढालवाला उर्मिला राणा,जोशीमठ देवेश्वरी शाह, गोपेश्वर प्रमोद बिष्ट, कर्णप्रयाग रामदयाल, गोचर संदीप नेगी, थराली सुनीता रावत, उत्तरकाशी दिनेश गौड, चिन्यालीसौड दर्शन लाल, बड़कोट विजयपाल सिंह रावत, नैनीताल सरस्वती खेतवाल, भवाली पंकज कुमार आर्य, रुद्रप्रयाग दीपक भंडारी, नगर पंचायत नानकमत्ता मनोज कुमार, शक्ति फार्म राखी विश्वास, गुलर भोज किशोर सामंत, सुल्तानपुर पट्टी मोहम्मद रफी, बेरीनाग हेमा पंत, मुनस्यारी मनोहर टोलिया, स्वागस्श्रम जोंक बिन्दिया अग्रवाल, गरूड भावना वर्मा, कपकोट धना बिष्ट, सतपुली जितेन्द्र चोहान, थलीसैण वीरा देवी, घनसाली शंकरपाल सिंह सजवाण, चमियाला ममता पंवार, पीपलकोटी जयंती राणा, पोखरी समुन्दरा देवी, घाट मीना रौतेला, नन्द प्रयाग पृथ्वी सिंह रौतेला, पुरोला बिहारी लाल शाह, नौगाव विपिन कुमार, भीमताल सीमा टम्टा, कालाढूंगी भावना सती, तिलवाडा सीमा देवी, गुप्तकाशी बीना देवी, अगस्त्यमनि राजेन्द्र गोस्वामी, उखीमठ रीता पुष्पवाण को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

यहाँ भी पढ़े: Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों की जारी की पहली सूची, देखें लिस्ट

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पहली सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी संगठन द्वारा निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को अगली सूची जारी की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.