उत्तराखंड: भाई-बहन के लिए काल बनकर आया सांप, दोनों को डंसा, मौत

1
106

रामनगर/हल्द्वानी।पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डस लिया। आनन-फानन में बच्चों को रामनगर एसटीएच लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मूलरूप से पन्ना (मध्य प्रदेश) का राहुल परिवार के साथ मजदूरी करता है। राहुल ने बताया कि वो और उसकी पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे रात करीब 12 बजे बेटा देव (6) और बेटी नित्या (4) रोने लगे। जब देखा तो वहां पर सांप बैठा था, सांप ने दोनों बच्चों के हाथ पर काट रखा था। परिजन सांप को डिब्बे में डालकर और दोनों बच्चों को लेकर रामनगर सीएचसी पहुंचे। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई है। चार वर्षीय बच्ची नित्या की मौत बीते दिन हुई, जबकि देव की मौत शुक्रवार सुबह हुई है।

दोनों बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम में मचा हुआ है। पिता राहुल का कहना है कि तीन बच्चों में दो की मौत हो गई, जबकि एक बड़ा बेटा अभी उनके साथ है।

Enews24x7 Team

1 comment

  1. 188v tải app 2 May, 2026 at 19:54

    Giao diện 188v tải app sử dụng tông màu đỏ đen sang trọng – tạo cảm giác đẳng cấp và kích thích tinh thần chơi, nhưng vẫn đảm bảo dễ nhìn và không gây mỏi mắt khi dùng lâu. TONY05-01

Leave a reply